क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार में एक किशोर की मोबाइल विक्रेता से कहासुनी हो गई। इसके बाद मोबाइल विक्रेता और उसकी पत्नी ने किशोर को घर में बुलाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि किशोर के साथ आरोपी दंपती ने डंडे और बेल्ट से पिटाई की। किशोर की मां ने आरोपी दंपती सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी है।