नई दिल्ली। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को विधायकों के साथ पीएम मोदी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी देखी। सभी विधायकों ने प्रधानमंत्री के बचपन और उनके शुरुआती राजनीतिक जीवन पर आधारित लघु फिल्म चलो जीते हैं देखने के साथ विशेष सेल्फी प्वॉइंट्स पर तस्वीरें भी खिंचवाई। सेवा ही संकल्प, इंडिया फर्स्ट ही प्रेरणा प्रदर्शनी पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन, दृष्टिकोण और काम पर फोकस है। उनके 75वें जन्मदिवस पर विधानसभा में ये लगाई गई। इसमें आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया, राष्ट्र प्रथम के संकल्प की झलक है। ये प्रदर्शनी विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों को केंद्र में रखकर तैयार की गई है। इसमें मौजूदा प्रधानमंत्री के शासन को गहराई से प्रदर्शित किया है। इसमें पैनल, दुर्लभ फोटो और नए स्टोरीटेलिंग तकनीक का उपयोग किया है। यह प्रदर्शनी 2 अक्तूबर तक चलेगी। ब्यूरो