फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Election : दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आज, पेश किया जाएगा 2025 चुनाव के लिए रोड मैप

Sun, 07 Jul 2024 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इसमें विधानसभा चुनाव 2025 का रोड मैप पेश किया जाएगा। इतना ही एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश कर दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और भाई भतीजावाद की निंदा की जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज होगी। इसमें विधानसभा चुनाव 2025 का रोड मैप पेश किया जाएगा। इतना ही एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश कर दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और भाई भतीजावाद की निंदा की जाएगी। अभी तक की यह सबसे बड़ी कार्यकारिणी होगी, जिसमे नियमित करीब 380 कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। 2300 विशेष आमंत्रित कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दी।

विज्ञापन


बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व अन्य महत्वपूर्ण सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किए जाएंगे, इनमें लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनवाने में दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार व एमसीडी सरकार के कार्यों को लेकर निंदा प्रस्ताव शामिल होंगे।  

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्यअतिथि होंगे। इस मौके पर अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कदमों पर चर्चा होगी। इस कड़ी में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। खासतौर पर केंद्र सरकार  की नीतियों व उनसे आम जनता  को मिलने वाले लाभ से प्रत्येक व्यक्ति को अवगत कराने पर जोर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


बैठक में कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया जाएगा
वहीं आम आदमी पार्टी को मात देने के लिए उसकी नाकामियों का प्रचार करने की रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा मतदान केंद्र स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नए सिरे से कदम उठाने पर भी चर्चा होगी। प्रदेश नेताओं के अनुसार, बैठक में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया जाएगा।

इसके तहत उनको चुनावी रणनीति, प्रचार तकनीक और जनता से संवाद करने का तरीका सिखाया जाएगा। बैठक में दिल्ली के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली सरकार व एमसीडी के भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी उठाने का फैसला लिए जाने की संभावना है।

भाजपा चुनाव तैयारी के संबंध में मीडिया और सोशल मीडिया का अधिकतम उपयोग करने का निर्णय लेगी। इसके तहत सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर युवा मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास करने का लक्ष्य होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें