नई दिल्ली। उत्तरी जिले की लाहौरी गेट थाना पुलिस ने तीन साल की लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 20 जुलाई को लाहौरी गेट थाना पुलिस को तीन साल की बच्ची के लापता होने की सूचना मिली। शिकायतकर्ता प्रदीप ने बताया कि वह हरदोई, यूपी के निवासी हैं। उनकी पत्नी छह बच्चों के साथ ट्रेन से दिल्ली आई थी जोकि सुबह छह बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गई। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते समय उनकी तीन साल की बच्ची लापता हो गई थी। संवाद