फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे हैं सुनील और सलीम: नौकरी मांगने आया था दिव्यांग किशोर, दोनों ने मिलकर लड़के को बनाया हवस का शिकार

Fri, 04 Nov 2022 10:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर 15 साल का किशोर अपने घर से निकलकर पांचवें पुश्ता पर पहुंचा। वहां वह पार्किंग में जाकर चालकों से नौकरी मांगने लगा। रात में पीड़ित ड्राइवरों के पास ही रुक गया। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी जिला के न्यू उस्मानपुर इलाके में मानसिक रूप से दिव्यांग 15 साल के किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बागपत निवासी सुनील (30) और बुलंदशहर निवासी सलीम (34) के रूप में हुई है। इनमें एक बस कंडक्टर और दूसरा ड्राइवर है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर 15 साल का किशोर अपने घर से निकलकर पांचवें पुश्ता पर पहुंचा। वहां वह पार्किंग में जाकर चालकों से नौकरी मांगने लगा। रात में पीड़ित ड्राइवरों के पास ही रुक गया। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

सुबह पीड़ित किशोर अपने घर पहुंचा और परिजनों को सारी बात बताई। परिवार वाले किशोर को पार्किंग में ले गए। जहां पीड़ित ने दोनों आरोपियों को पहचान लिया। परिजनों ने वहीं से फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें