फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पूर्वी दिल्ली में बदमाशों ने जिम संचालक की गोली मारकर की हत्या, कार्यालय में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

Fri, 30 Dec 2022 10:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली में महेंद्र अग्रवाल एनर्जी जिम चलाते हैं। शुक्रवार को अचानक उनके कार्यालय में तीन हमलावर आए और महेंद्र को गोली मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रीत विहार इलाके शुक्रवार रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एनर्जी जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। दो बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर कारोबारी को चार गोली मारी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। कारोबारी को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश और उगाही को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


मृत जिम मालिक की पहचान महेंद्र अग्रवाल(40) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ पटपड़गंज इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी, 18 साल की बेटी और 14 साल का बेटा है। इनका एनर्जी नाम से प्रीत विहार में जिम है। साथ ही जिम के मशीन बनाने का कारोबार भी है। इनका प्रीत विहार स्थित जिम के ऊपर की मंजिल पर कार्यालय है।

परिवार के सदस्य ने बताया कि रात करीब 8 बजे वह अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। दो नकाबपोश बदमाश उनके कार्यालय में चले गए और तीसरा बदमाश बाइक के पास अपने साथियों का इंतजार करने लगा। करीब दस मिनट तक कार्यालय में रूकने के बाद बदमाशों ने महेंद्र अग्रवाल को नजदीक से चार गोली मार दी। बदमाशों ने उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर जिम में अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत भागकर उपर पहुंचे। जहां जिम मालिक खून से लथपथ पड़े थे। लोगों ने तुरंत उनके परिवार वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि गोली लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई थी, लेकिन उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। परिवार वालों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि पुलिस के सूत्रों का कहना है कि आपसी रंजिश या फिर उगाही को लेकर उनकी हत्या किए जाने की आशंका है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस ने जांच की है। जिसमें बदमाश कैद हो गए हैं। प्रीत विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें