फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सवारी बनकर आए और ऑटो लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने ऑटो लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटा गया ऑटो रिक्शा और अपराध में इस्तेमाल एक अन्य ऑटो भी बरामद कर लिया है। पुलिस वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 24 जुलाई की सुबह करीब तीन बजे न्यू उस्मानपुर थाने में ऑटो लूट की सूचना मिली। शिकायतकर्ता प्रगति विहार लोनी गाजियाबाद निवासी 47 साल शेख शहबीर ने बताया कि वह अपने ऑटो से दक्षिण दिल्ली की ओर जा रहे थे। पांचवें पुस्ता से देहरादून एक्सप्रेसवे पर जाने के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते उन्होंने चौथे पुस्ता के पास ऑटो रोक दिया। इसी दौरान तीन युवक सवारी बनकर आए और मारपीट कर उनका ऑटो, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें