फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने दो जगहों पर की झपटमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले में रविवार को पल्सर सवार दो बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों से लाखों रुपये की सोने की चेन झपटकर भाग गए। केशवपुरम में वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मुखर्जी नगर में वारदात को अंजाम दिया। दूसरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को आशंका है कि दोनों वारदातों को एक ही गैंग के बदमाशों ने अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पीड़ित पीतमपुरा से अपनी बहन से मिलने केशवपुरम आया था। वह जैसे ही अपनी बाइक से उतरा पीछे से काले रंग के पल्सर पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके गले से करीब एक तोले की सोने की चेन तोड़ ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश वहां से भाग गए। इसके करीब एक घंटे बाद दोपहर 2.30 बजे पुलिस को उसी अंदाज में मुखर्जी नगर के विजय नगर स्थित पोलो रोड पर दूसरी वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली। जहां बदमाशों ने हिमांग कालरा के गले से करीब चार तोले की सोने की चेन झपट ली। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि मुखर्जी नगर की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें