फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: होंडा कार सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर लूटी ऑडी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 21 Nov 2022 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बदमाशों के हाथ में पिस्टल थे। उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर उन्हें कार से नीचे उतार लिया। उसके बाद दोनों बदमाश कार में सवार होकर कार को लेकर लोहा मंडी नारायणा की ओर भाग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में रविवार रात होंडा कार सवार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर एक युवक से ऑडी कार लूट ली। वारदात के वक्त पीड़ित अपने कारोबारी दोस्त की ऑडी कार लेकर अपने घर जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस को पूसा इंस्टीट्यूट टोडापुर के पास कार लूटे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर पुलिस को रमेश नगर निवासी आकाश मिले। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने कारोबारी दोस्त की सफेद रंग की ऑडी कार लेकर अपने घर जा रहे थे। टोडापुर के पास एक होंडा सिटी कार चालक ने ओवरटेक कर उनकी कार के आगे लगा दी। कार में चार युवक सवार थे। दो युवक कार से नीचे उतरकर उनके पास आए।

बदमाशों के हाथ में पिस्टल थे। उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर उन्हें कार से नीचे उतार लिया। उसके बाद दोनों बदमाश कार में सवार होकर कार को लेकर लोहा मंडी नारायणा की ओर भाग गए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। अभी तक की जांच में पता चला है कि बदमाश जिस कार में सवार थे, वह चोरी की है। पुलिस फुटेज से वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें