फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कांग्रेस नेता के दफ्तर पर बदमाशों ने की गोलीबारी, कोई हताहत नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Tue, 03 Jan 2023 04:54 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गनीमत रही कि वारदात के समय गोली किसी को नहीं लगी। गोलीबारी करने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे। बदमाशों का लोगों ने पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के छावला के श्याम विहार इलाके में सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने कांग्रेसी नेता के कार्यालय पर गोलीबारी कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। वारदात के समय एक सहायक और बुजुर्ग कार्यालय में मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। पुलिस को छानबीन के दौरान मौके से दो खोखे मिले हैं। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

 
यह कार्यालय नंगली सकरावती वार्ड से निगम पार्षद रह चुकीं संतोष शौकीन और छावला वार्ड से इस बार पार्षद का उम्मीदवार रहे उनके पति सुखबीर शौकीन का है। सुखबीर शौकीन ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे एक बाइक से दो बदमाश पहुंचे। दोनों ने अपना चेहरा ढंका हुआ था। बदमाशों ने कार्यालय के सामने बाइक खड़ी की। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा और दूसरा बदमाश कार्यालय के पास पहुंचा। वहां आने के बाद उसने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इससे कार्यालय में लगे शीशे टूट गए।

गोलीबारी करने के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे। बदमाशों का लोगों ने पीछा किया लेकिन बदमाश भाग गए। उस समय वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान पता चला कि कार्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। सुखबीर ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें