बदमाश की पहचान दरियागंज निवासी जुनैद अहमद के रूप में हुई है। वेलकम पुलिस ने गुरुवार को जुनैद को उसके साथी जाफराबाद निवासी ताहूर को झपटमारी के आरोप में पकड़ा था। दोनों को शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम कड़कड़डूमा अदालत में पेशी के लिए लेकर आई थी। जुनैद बहाने से वॉशरूम गया। सिपाही बाहर में उसका इंतजार कर रहा था। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर सिपाही वॉशरूम में गया। उसने देखा कि आरोपी रोशनदान से निकलकर फरार हो गया है। सिपाही ने उसे भागते हुए देखा। शोर कर पुलिसकर्मियों ने उसके पीछा किया, लेकिन वह हाथ न आया। सिपाही की शिकायत पर फर्श बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने बदमाश और उसके परिवार वालों पर निगरानी बढ़ाई है। देर रात पुलिस को बदमाश का लोकेशन सीलमपुर में होने का पता चला। पुलिस ने वहां दबिश देकर बदमाश जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला फरार होने के बाद जुनैद अपने मालिक के पास सीलमपुर पहुंचा। वह सीलमपुर में नौकरी करता था। जहां से उसने मां को फोन कर बात की। जिससे पुलिस को उसका लोकेशन मिल गया।