दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में एक यौन शोषण का मामला सामने आया है। बीती 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के यौन शोषण की शिकायत पुलिस को मिली। कॉल लड़की के किसी परिचित ने किया था। छात्रा को काउंसलिंग दी जा रही है। अब तक छात्रा ने कोई बयान नहीं दिया है। दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
पीड़िता के बयान के आधार पर, उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसकी पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ जांच की जा रही है। डीसीपी दक्षिण अंकित चौदान ने इसकी जानकारी दी।