फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कहासुनी के बाद नाबालिग ने लड़के को चाकू मारा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके की वारदात, हमले के बाद मौके से भागा 15 साल का आरोपी नाबालिग
विज्ञापन

बाद में ज्योति नगर थाने पहुंचकर कर दिया आत्मसमर्पण
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक नाबालिग ने अपने रिश्ते के भाई के सिर में चाकू मार दिया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। जख्मी हालत में मोनिस नामक युवक को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे राजीव गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। अभी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ही थी कि आरोपी नाबालिग ने ज्योति नगर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। बाद में आरोपी को वेलकम पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। झगड़े की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बरेली का रहने वाला मोनिस परिवार के साथ गली नंबर-5, कबीर नगर, वेलकम इलाके में रहता है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा तीन भाई हैं। शुक्रवार शाम को वह गली नंबर-1 में अपने मामा साहिल की क्लीनिक पर अपने रिश्ते के नाबालिग भाई के साथ मौजूद था। वहां पर मोनिस का 13 साल का भाई भी मौजूद था। अचानक मोनिस की आरोपी नाबालिग से बहस हुई। आरोपी ने अचानक चाकू निकाला और मोनिस के सिर पर दे मारा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें