फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी निकला हैवान: लड़की से छेड़छाड़ के बाद फोन पर अश्लील बातें की, बोला- ज्वार के खेत में आओ मिलने

Wed, 12 Jul 2023 05:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल

सार

 पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रेशमा का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां किशोरी से छेड़छाड़ कर फोन पर अश्लील बातें करते हुए खेतों में बुलाया। किशोरी के न जाने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशीला देवी के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी ने उसे बताया कि पड़ोस का निवासी हरेंद्र उसके साथ छेड़छाड़ करता है। उससे फोन पर अश्लील बातें करता है और उसे ज्वार के खेत में बुलाता है। खेत पर न जाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया व कानूनी कार्रवाई की तो जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रेशमा का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें