फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग हैं, पुलिस भी कुछ नहीं कर पाएगी: 78-गैंग की तर्ज पर काम कर रहे हैं नाबालिग लड़के, छोटी-छोटी बात पर मार

Sun, 02 Apr 2023 06:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छोटी-छोटी बातों पर यह चाकू मारने से भी गुरेज नहीं करते हैं। इन लड़कों का कहना है कि वह तो नाबालिग हैं, पुलिस भी इनका कुछ नहीं बिगड़ पाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली के पटेल नगर, आनंद पर्वत, राजेंद्र नगर और आसपास के एरिया में 78-गैंग का खूब आतंक हैं। करण और उसके परिवार पर हमला करने वाले लड़कों को भले ही 78-गैंग से कोई सीधा संबंध न हो, लेकिन यहां के लड़के गैंग से बहुत प्रभावित हैं। कम उम्र में ही यह लड़के मरने-मारने को उतारू रहते हैं।

विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर यह चाकू मारने से भी गुरेज नहीं करते हैं। इन लड़कों का कहना है कि वह तो नाबालिग हैं, पुलिस भी इनका कुछ नहीं बिगड़ पाएगी। ज्यादा से ज्यादा दो-चार महीने अंदर बंद रखेगी। उसके बाद तो इनको छोड़ना ही पड़ेगा। करण के परिवार से झगड़ा होने के बाद आरोपी खुलेआम जान से मारने की धमकी देकर गए थे।

करण के चाचा ने बताया कि शुक्रवार शाम को जब उनकी भाभी मंजू ने एक लड़के को डंटा था तो वह और ज्यादा गाली-गलौज करने लगा और उसने अपने साथियों को बुला लिया। परिवार ने उसी समय पीसीआर कॉल की, लेकिन पीसीआर की गाड़ी वहां नहीं पहुंची। आरोपी लड़के तो चले गए, लेकिन देख लेने की धमकी देकर चले गए।

परेशान परिवार उसी दिन रात को आनंद पर्वत थाने पहुंचा और लिखित में आरोपी लड़कों के खिलाफ शिकायत दी। लेकिन इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई एक्शन नहीं हुआ। शनिवार को दिन में आरोपियों ने परिवार को धमकाया। इसके बाद दोबारा पुलिस को खबर दी गई। परिवार थाने भी पहुंचा। लेकिन दोबारा आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन

देर शाम को आरोपियों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। परिवार में इकलौते बेटे करण की मौत के बाद से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। करण की मां मंजू तो रोते-रोते बार-बार बेहोश हुए जा रही थी। परिजन उनको संभालने का प्रयास कर रहे थे। करण के पिता का भी यही हाल है। परिवार ने पुलिस से मामले में सख्य एक्शन लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें