फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेशर पार्टी एवं कन्वोकेशन समारोह में पहुंचे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिला स्थित एक कोचिंग एकेडमी में रविवार को फ्रेशर पार्टी एवं कन्वोकेशन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अकादमी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में केवल डिग्री ही नहीं बल्कि कौशल भी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है। आज के दौर में वही युवा आगे बढ़ सकता है जिसके पास बेहतर कौशल और व्यावहारिक ज्ञान हो। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा और कौशल का समन्वय ही सफलता का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अकादमी प्रबंधन कुसुमलता बैंसला ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा भविष्य में शुरू किए जाने वाले नए रोजगारपरक एवं स्किल आधारित कोर्सों की जानकारी भी साझा की। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें