फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Court: राउज एवेन्यू में बनेगा नया जिला न्यायालय कांप्लेक्स, मंत्री आतिशी ने दी परियोजना को मंजूरी

Sat, 10 Aug 2024 07:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के राउज एवेन्यू में नया जिला न्यायालय कांप्लेक्स बनेगा। वित्त विभाग की व्यय समिति की बैठक में वित्त मंत्री आतिशी ने परियोजना को मंजूरी दी। 427 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार राउज एवेन्यू में नया जिला न्यायालय कांप्लेक्स बनाएगी। वित्त विभाग की व्यय समिति की बैठक में वित्त मंत्री आतिशी ने 427 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दीहै। इस कांप्लेक्स में 11 व 17 मंजिल की दो इमारतें बनेंगी। दोनों ब्लॉक को स्काईवॉक के जरिये जोड़ा जाएगा। कांप्लेक्स में 55 कोर्ट रूम, वकीलों के लिए 815 चैंबर, पार्किंग, कॉन्फ़्रेंस रूम सहित अत्याधुनिक सुविधाओं मिलेंगी।

विज्ञापन


मंत्री आतिशी ने कहा कि नए कोर्ट कांप्लेक्स से दिल्ली में न्यायिक प्रणाली मजबूत होगी। परियोजना के पूरा होने के बाद न्यायिक मामलों को तेजी से निपटाने में बड़ी मदद मिलेगी। जजों, वकीलों और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाए तैयार की जाएंगी। जल्द और सुलभ न्याय हर भारतीय का मूल अधिकार है। यह तभी संभव है जब न्यायालयों में पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो। वर्तमान में देशभर में न्यायाधीशों और अदालतों पर लंबित मुकदमों का बहुत बोझ है, जिससे मामलों के समाधान में अनावश्यक देरी हो रही है। ऐसे में राजधानी में पर्याप्त न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाना दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता है।

ये होंगी विशेषताएं
- दो ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।
-ब्लॉक ए-3 बेसमेंट, भूतल सहित 11 मंजिला होगा। इसमें 55 कोर्ट कक्ष बनेंगे।
-ब्लॉक बी-3 बेसमेंट, भूतल सहित 17 मंजिला होगा। इसमें वकीलों के लिए 815 चैंबर बनेंगे।
- स्काईवॉक से जोड़े जाएंगे दोनों बिल्डिंग ब्लॉक।
- लाइब्रेरी, बेसमेंट पार्किंग, कॉफ्रेंस रूम सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

बेहतर सुविधाएं मिलेंगी
परियोजना में जजों, वकीलों और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं भी तैयार की जाएंगी। मंत्री ने परियोजना को लेकर विभागों को आदेश दिए हैं कि एक विस्तृत समयसीमा तैयार कर तेजी से काम पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें