नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन ने लाखों लोगों को समाज कल्याण के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने यह बात रोहिणी की सूरज पार्क कॉलोनी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प उत्सव के भंडारे के दौरान कही। अध्यक्ष ने जोर दिया कि सेवा सार्वजनिक जीवन का प्रमुख आधार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाना आवश्यक है। गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों के बीच आपसी सम्मान और सहयोग को मजबूत करते हैं। ब्यूरो