फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेट्रो के मौजपुर–मजलिस पार्क कॉरिडोर को मिला आईसीआई अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (आईसीआई), चेन्नई की ओर से प्रतिष्ठित आईसीआई अवॉर्ड 2025 के लिए चुना गया है। यह सम्मान आउटस्टैंडिंग प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट स्ट्रक्चर इन द कंट्री अवॉर्ड श्रेणी में मौजपुर–मजलिस पार्क कॉरिडोर को दिया गया है। यह अवॉर्ड दिसंबर 2025 में हैदराबाद में आयोजित होने वाले एसीकॉन सम्मेलन में डीएमआरसी को दिया जाएगा। मौजपुर–मजलिस पार्क कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो के फेज-चार विस्तार का एक अहम हिस्सा है और मौजूदा पिंक लाइन का विस्तार है। इसके पूरा होने पर यह देश की पहली सर्कुलर रिंग मेट्रो लाइन बनेगी, जिससे राजधानी में कनेक्टिविटी और शहरी आवागमन में महत्वपूर्ण सुधार होगा। डीएमआरसी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि यह सम्मान दिल्ली मेट्रो की इंजीनियरिंग दक्षता और गुणवत्ता निर्माण का प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें