फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: QR कोड से सफर कर सकेंगे मेट्रो यात्री, 50 से ज्यादा स्टेशनों पर ट्रायल शुरू

Sun, 23 Apr 2023 08:15 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला, सर्वेश कुमार/पुरुषोत्तम वर्मा

सार

डीएमआरसी ने अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का ट्रायल शुरू कर दिया है। जल्द ही यात्री मोबाइल और क्यूआर कोड से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के एक कोच में जाती लड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में यात्री जल्द ही मोबाइल और क्यूआर कोड से सफर कर सकेंगे। इसके लिए 50 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। ये सिस्टम मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश व निकास द्वारों पर लगाया जा रहा है। सभी स्टेशनों के एक-दो ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट लगाए जा रहे हैं। जामिया नगर व लालकिला स्टेशन सहित कई स्टेशनों के गेट बदले जा चुके हैं।

विज्ञापन

सभी मेट्रो लाइनों पर एनसीएमसी की सुविधा शुरू होनी है। कुछ मेट्रो स्टेशनों पर इस सिस्टम को लगा दिया गया है। अगले साल तक यात्रियों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि इस सिस्टम को जल्द से जल्द लागू किया जाएगा। रुपे डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से यात्रियों को सफर का मौका देने के लिए एएफसी गेट अपग्रेड किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को किसी भी कार्ड से मेट्रो में सफर करने की सुविधा होगी। एएफसी गेट पर कार्ड स्वैप करते ही किराया कट जाएगा। गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के बाद निकासी के लिए भी एएफसी गेट पर कार्ड से किराये का भुगतान संभव होगा।

एयरपोर्ट लाइन पर पहले से सिस्टम
एनसीएमसी सिस्टम एयरपोर्ट लाइन पर पहले से चल रहा है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 15 से 16 बैंकों से समझौता किया है। हालांकि, मेट्रो सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट लाइन पर इस सिस्टम में कुूछ जटिलताएं आ रही हैं। बैकों को लेकर कुछ बाधाएं आ रही हैं। इस बाधाओं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस लाइन पर मोबाइल पर क्यूआर स्कैन कर या प्रिंटेड क्यूआर खरीदकर यात्री सफर कर रहे हैं। इससे यात्रियों को टोकन और मेट्रो स्मार्ट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती।

नए गेट लग रहे, पुराने किए जा रहे अपग्रेड
मेट्रो के सभी स्टेशनों पर एनसीएमसी की सुविधा मुहैया करने के लिए नए एएफसी गेट लगाए जा रहे हैं। कुछ लाइनों पर पुराने गेट को ही अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि रुपे कार्ड या क्यूआर सहित किराया भुगतान के दूसरे सभी विकल्पों का आसानी से इस्तेमाल किया जा सके। इससे यात्रियों को सफर में न तो बार बार काउंटर पर जाना होगा और न ही कार्ड को रिचार्ज करवाना होगा। इससे समय की बचत से गंतव्य तक पहुंचने की सहूलियत होगी।

यात्रियों को किराए में छूट मिलेगी
स्मार्ट कार्ड के जरिये सफर करने वालों को किराये में 10 फीसदी की छूट दी जा रही है। अवकाश के दिन कम किराया होता है। ताकि सफर में अधिक से अधिक यात्री ऑनलाइन विकल्पों को अपना सकें। मेट्रो यात्रियों को फिलहाल मेट्रो में सफर करने के लिए टोकन और स्मार्ट कार्ड का विकल्प है। एनसीएमसी लागू होने से विकल्पों में क्रेडिट कार्ड, रुपे कार्ड, क्यूआर कोड, एंड्रायड फोन भी सफर के लिए काफी होगा। इससे खासतौर पर उन यात्रियों को भी राहत मिलेगी, जिनके पास बैंक के खाते हैं, लेकिन किराया चुकाने के लिए दूसरे विकल्प का किसी वजह से इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

पूरे नेटवर्क पर अगले साल मिलेगी सुविधा
दिल्ली गेट, लालकिला सहित दूसरे कई स्टेशनों पर नए गेट लगाए जा रहे हैं। कुछ स्टेशनों पर गेट को अपग्रेड किए जा रहे हैं, ताकि एनसीएमसी का इस्तेमाल किया जा सके। ब्लू लाइन के स्टेशनों पर एक-दो गेट में हार्डवेयर अपग्रेड किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को मेट्रो में क्यूआर कोड से भी सफर का मौका मिलने लगेगा। शुरुआत में चुंनिदा एक-दो एएफसी गेट पर यह सुविधा मिलेगी। अगले साल तक दिल्ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क पर एनसीएमसी का यात्रियों को फायदा मिलने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें