फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Sun, 15 Mar 2026 07:15 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi NCR Weather Update Today : मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली में आज सवेरे से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। एनसीआर में बूंदाबांदी की खबर है। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। 
विज्ञापन
बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज सवेरे से मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। एनसीआर में बूंदाबांदी की खबर है। साथ में हल्की हवाएं भी चल रही हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में आसमान पर घटा छाई हुई हैं। ठंडी हवा चल रही है और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश हो रही है।  कल मौसम विभाग ने कहा था कि रविवार से दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में कहा गया है कि इस दौरान गरज और बिजली के साथ तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। झोंकों में यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकतीं हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 16-17 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में तेज सतही हवाओं की गति 15-30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम 14-17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, 18 मार्च को हल्की बारिश और गरज के साथ तेज हवाओं का दौर संभव है। हवाओं की गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम 17-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा, 19 और 20 मार्च को मौसम सामान्य रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।

हवा चलने से खुशनुमा रहा मौसम
शनिवार को दिनभर तेज धूप से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि, हवा चलने से मौसम खुशनुमा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 83 प्रतिशत और न्यूनतम 24 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज और आया नगर में 33.2, लोधी रोड में 33 और पालम में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें