नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के द स्टीन ऑडिटोरियम में गुरु शिष्या सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे देवधारा के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित भरतनाट्यम नृत्यांगना गीता चंद्रन ने नाट्य वृक्ष डांस कलेक्टिव के साथ एक आकर्षक भरतनाट्यम प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत गीता चंद्रन की एकल नृत्य प्रस्तुति शृंगार वैभवम् से हुई। इसके बाद नाट्य वृक्ष डांस कलेक्टिव की युवा नृत्यांगना राधिका कठाल, मधुरा भृशुंडी, सौम्या लक्ष्मी नारायणन, यादवी शकधर मेनन, आनंदिता नारायणन और देविका राजारामन ने सखी स्वरम की प्रस्तुत दी। संवाद