फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली (संवाद)। गढ़वाल हितैषिणी सभा की ओर से गढ़वाल भवन में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दसवीं और बारहवीं के 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 110 छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान दसवीं के 66 और बारहवीं के 44 छात्रों को सम्मानित किया गया। दसवीं में आरना ममगांई ने 98.6 प्रतिशत अंक के साथ पहले और बारहवीं में शरवी रावत 98.2 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रहीं। प्रत्येक छात्र को 2100 रुपये नकद, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले 14 विशेष प्रतिभावान छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेपाल में आपदा में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें