फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आधी रात में युवती को ट्रक के अंदर खींच रहा था चालक, राहगीरों और पुलिस की सूझबूझ से बची

Sun, 12 Feb 2023 12:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

युवती को सकुशल पहाड़गंज थाने लाकर परिवार का पता किया। परिजनों ने न्यू उस्मानपुर थाने में गुमशुदगी कराई हुई थी। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को परिवार के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़गंज इलाके में दो राहगीरों व पीसीआर स्टाफ की सूझबूझ से युवती के साथ अनहोनी होने से बच गई। मानसिक रूप से बीमार युवती किसी तरह न्यू उस्मानपुर से रानी झांसी रोड स्थित झंडेवालान मंदिर पहुंच गई।

विज्ञापन


आधी रात को ट्रक चालक ने युवती को देखा तो उसने ट्रक में खींचने का प्रयास किया। स्कूटी सवार युवकों ने वारदात को देखकर शोर मचा दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में दोनों ने मामले की सूचना पीसीआर वैन पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। युवती को सकुशल पहाड़गंज थाने लाकर परिवार का पता किया। परिजनों ने न्यू उस्मानपुर थाने में गुमशुदगी कराई हुई थी। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को परिवार के हवाले कर दिया गया।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि शुक्रवार देर रात 2 बजे पीसीआर पर तैनात एएसआई श्याम कुमार व महबूब अली को युवती के लावारिस घूमने की खबर मिली। दोनों पुलिसकर्मी तुरंत रानी झांसी रोड पर पहुंच गए। वहां से युवती को पीसीआर वैन में बिठाया और पहाड़गंज थाने ले जाया गया। युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, वह अपने बारे में नहीं बता पा रही थी। उसके पास कीपैड वाला मोबाइल था। थोड़ी देर काउंसलिंग करवाने के बाद युवती ने बताया कि वह परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर में रहती हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद उस्मानपुर थाना पुलिस से संपर्क किया गया तो युवती के गायब होने का पता चला। वहां परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती की मानसिक स्थिति खराब है। उसका शाहदरा स्थित इहबास अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। वहीं, युवती को बचाने वाले राजीव शर्मा और जगप्रवेश ने बताया कि वह रात को स्कूटी से सड़क से गुजर रहे थे तो ट्रक चालक युवती को ट्रक में खींचने का प्रयास कर रहा था। दोनों चिल्लाए तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने दोनों युवकों के अलावा पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें