फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। इंडियन रेवेन्यू सर्विस एसोसिएशन (आईआरएसए) की दिल्ली यूनिट ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसमें आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कई प्रतिभागी वेबेक्स के माध्यम से ऑनलाइन भी जुड़े। कार्यक्रम में दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इहबास) में मनोरोग विज्ञान के प्रोफेसर और जेरिएट्रिक मेंटल हेल्थ विभाग के प्रमुख डॉ. ओम प्रकाश ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने तनाव को नियंत्रित करने, भावनाओं को संतुलित रखने और रोजमर्रा की जिंदगी में अच्छी आदतें अपनाने के व्यावहारिक तरीके बताए। इस अवसर पर आयकर आयुक्त और लेखिका आईआरएस सुब्रता प्रकाश ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने भावनात्मक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और काम तथा निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें