फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गांवों को संपत्ति कर व अन्य मामलों में राहत के लिए स्थायी समिति अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली पंचायत संघ एवं पालम 360 गांव खाप के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा से भेंटकर सभी गांवों को संपत्ति कर एवं अन्य बेबुनियाद शहरी नियमों को समाप्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सत्या शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे ग्रामीण हितों से जुड़े इन मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगी। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव के अलावा सुनील शर्मा, रामकुमार सोलंकी, विजय मान, गौरव शौकिन, बालकिशन शौकिन, सुरेश अहलावत एवं हरिप्रकाश सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। थान सिंह यादव ने कहा कि गांवों की सामाजिक संरचना, आय के स्रोत एवं जीवनशैली शहरी क्षेत्रों से पूर्णतः भिन्न हैं, इसके बावजूद गांवों पर शहरी क्षेत्रों की तरह संपत्ति कर, कनवर्जन चार्ज, पार्किंग चार्ज एवं अन्य शुल्क थोपे जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और उनका जीवन कठिन होता जा रहा है। इसके अलावा गांवों को भवन उपनियमों से बाहर रखा जाए, जिससे मकान निर्माण एवं मरम्मत के नाम पर जारी होने वाले अनावश्यक नोटिस एवं कार्रवाई से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें