फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो विरासत स्थलों की बदलेगी सूरत: महरौली पुरातत्व पार्क और संजय वन का होगा कायाकल्प; LG ने दिए आदेश

Mon, 04 Mar 2024 08:30 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश के बाद महरौली पुरातत्व पार्क, संजय वन का कायाकल्प होगा। एलजी ने आदेश दिया कि इस वर्ष मानसून शुरू होने से पहले काम पूरा करें। इन सभी स्मारकों के पुनर्विकास की कवायद डीडीए अपने खर्च पर करेगा।
विज्ञापन
उपराज्पाल वीके सक्सेना ने विरासत स्मारकों का किया दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महरौली पुरातत्व पार्क और संजय वन का जीर्णोद्धार होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को अधिकारियों के साथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को मिले इन विरासत स्थलों का दौरा किया। 

विज्ञापन


यहां उन्होंने डीडीए को कई विरासतों के व्यापक संरक्षण और बहाली का काम करने का निर्देश दिया। अभी तक यह उपेक्षा के कारण विनाश के कगार पर थे। अधिकारियों ने बताया कि एलजी ने महरौली पुरातत्व पार्क में बलबन के मकबरे, जमाली कमाली मस्जिद, मकबरे व रजों की बावली और संजय वन में लालकोट बावली और किला राय पिथौरा का दौरा किया। 

इनके निरीक्षण के बाद एलजी ने अधिकारियों से एक ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा। साथ ही आदेश दिया कि इस वर्ष मानसून शुरू होने से पहले काम पूरा करें। इन सभी स्मारकों के पुनर्विकास की कवायद डीडीए अपने खर्च पर करेगा।
विज्ञापन


दौरे में मिला कुआं 
यात्रा के दौरान एलजी ने राजों की बावली और किला राय पिथौरा में दो प्राचीन कुओं की भी खोज की। मौजूदा समय में यह कूड़े और गंदगी के ढेर से भरे हुए हैं। एलजी ने अधिकारियों को कुओं की तुरंत सफाई करने और जल्द उनका जीर्णोद्धार और संरक्षण करने का निर्देश दिया।

एलजी ने कहा कि घने जंगलों के बीच स्थित ये विरासत स्मारक वर्षों से पूरी तरह से उपेक्षा की स्थिति में है। यह चिंता का विषय है। एक बार बहाल होने के बाद ये स्मारक दिल्ली के लिए नई संपत्ति बन जाएंगे। साथ ही इनकी मदद से दिल्ली को एक विरासत शहर के रूप में उभरने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें