फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं के हाथों में सजी मेहंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। करवाचौथ के त्योहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार की पूर्व संध्या पर पुष्प विहार सेक्टर-5 स्थित आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के कार्यालय में मेहंदी लगाने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 750 महिलाओं के हाथों में मुफ्त मेहंदी लगाई गई। महिलाओं ने चाट-पकौड़ी का भी आनंद लिया। आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी डॉ अनिल गुप्ता की देखरेख में किया गया। इस दौरान महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई गई और उन्हें सुहाग का सामान भी दिया गया। इस मौके पर डॉ अनिल गुप्ता ने बताया कि करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करते हुए निर्जल व्रत रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें