नई दिल्ली। राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क एम्फीथिएटर में 20 नवंबर को लोक संगीत और सांस्कृतिक महोत्सव ‘मेहर रंगत 2026’ का सातवां संस्करण आयोजित होगा। शाम 6:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पद्मश्री कैलाश खेर की ओर से आयोजित यह महोत्सव उनके पिता पंडित मेहर सिंह खेर की स्मृति को समर्पित है। कार्यक्रम में पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया कबीर के निर्गुणी गीत प्रस्तुत करेंगे, जबकि दादी पुदुमजी इशारा कठपुतली कला का प्रदर्शन करेंगे। संवाद