फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आज लगेगा मेगा रोजगार मेला, 100 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन और जिला रोजगार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले का शुभारंभ हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम करेंगे, जबकि उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें 100 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर चयन करेंगी। मेले में फ्रेशर और अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवार भाग ले सकेंगे। जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट सहित कई प्रमुख कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर रोजगार मेले में पहुंचें। प्रशासन का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उद्योगों को योग्य मानव संसाधन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें