केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के प्रमुख सहित कई दूसरे अधिकारियों ने लिया हिस्सा
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति दिल्ली मध्य-1 की तीसरी बैठक कुलपति प्रो. मजहर आसिफ की अध्यक्षता में हुई। इसमें केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के प्रमुखों, राजभाषा अधिकारियों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग के संयुक्त निदेशक कुमार पाल शर्मा ने कहा कि जामिया जैसे ऐतिहासिक संस्थान को समिति की जिम्मेदारी मिलने से राजभाषा के कार्यान्वयन को नई गति मिली है। कुलपति प्रो. मजहर आसिफ ने कहा कि भाषा किसी भी समाज की पहचान और विरासत का आधार है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में मातृभाषा का उल्लेख है। इस बैठक में विभिन्न कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने राजभाषा के क्रियान्वयन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं और सुझावों को साझा किया और समाधान का आश्वासन दिया। वहीं, जामिया के हिंदी विभाग के अध्यक्ष एवं राजभाषा हिंदी प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. नीरज कुमार ने सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के उपयोग के महत्त्व पर प्रकाश डाला। ब्यूरो