फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जीवन के लिए लाभकारी हैं औषधीय पौधे : प्रो. योगेश सिंह

सार

नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने औषधीय पौधों के रोपण और देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बेलपत्र का पौधा लगाया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। औषधीय पौधे केवल हरियाली और ऑक्सीजन ही नहीं देते बल्कि यह मानव जीवन के लिए लाभकारी हैं। हमें अधिक से अधिक औषधीय पौधों का रोपण करना चाहिए। यह बातें दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने डीयू वाइस रीगल लॉज स्थित जवाहर वाटिका के नजदीक पौधरोपण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही काफी नहीं है बल्कि उनकी देखभाल भी की जानी चाहिए। इस अवसर पर कुलपति ने बेलपत्र का पौधा लगाया। कार्यक्रम का आयोजन डीयू गार्डन कमेटी और यूथ फॉर उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावाधान में हुआ। कार्यक्रम के दौरान दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता, डीयू सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अनूप लाठर सहित कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें