फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जामिया में होगी मेडिकल की पढ़ाई, केंद्र ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, विदेशों में भी खोलेगा अपना परिसर

Sun, 23 Jul 2023 09:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) में छात्र अब मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जामिया विश्वविद्यालय बीते कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) में छात्र अब मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जामिया विश्वविद्यालय बीते कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहा था। विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के दीक्षांत समारोह का विज्ञान भवन में रविवार को आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय ने वर्ष 2019 और 2020 के उत्तीर्ण छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान कर भव्य शताब्दी वर्ष के दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इन दो वर्षों में लगभग बारह हजार पांच सौ छात्र उत्तीर्ण हुए, जिनमें लगभग 800 स्वर्ण पदक विजेता और पीएचडी शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। इस अवसर पर देश की दूसरी महिला डॉ. सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। जगदीप धनखड़ ने छात्रों से कहा कि आपने अपनी डिग्रियां हासिल कर ली हैं, लेकिन सीखना जीवन भर का जुनून है। शिक्षा के माध्यम से ज्ञान प्राप्त कर लिया है और अब आपको ज्ञान प्राप्त करने के लिए इस ज्ञान को सावधानीपूर्वक विकसित करना होगा। उपराष्ट्रपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि घुमावदार नदी की तरह बनें, अपना रास्ता खुद चुनें और अपने झुकाव और योग्यता के अनुसार कार्य करें। 

वहीं, प्रधान ने कहा कि जेएमआई जैसे संस्थान बौद्धिक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और अमृत काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पूरी दुनिया भारत और इसकी व्यवस्था की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जेएमआई नई शिक्षा नीति के तहत वैश्विक आवश्यकता को पूरा करेगा। इसके साथ ही शाम को विश्वविद्यालय के डॉ. एमए अंसारी सभागार में स्वर्ण पदक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने टॉपर्स को स्वर्ण पदक वितरित किए।


 

समारोह में जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने विश्वविद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत कर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा कि की अब जेएमआई को एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है, जो जामिया का लंबे समय से सपना था। इस घोषणा को जेएमआई संकाय, गैर-शिक्षण कर्मचारियों, स्वर्ण पदक विजेताओं और पीएचडी सहित दर्शकों द्वारा सराहना मिली है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रगतिशील नेतृत्व के तहत काम करने पर अपने आपको भाग्यशाली महसूस करती हैं। मोदी के नेतृत्व से जेएमआई को नई ऊंचाइयां हासिल करने में मदद मिली हैं।
विज्ञापन

अपना परिसर विदेशों में भी खोलेगा जामिया 
कुलपति ने पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों और 'ब्रांड जामिया' को और मजबूत करने की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने घोषणा की कि जेएमआई मध्य-पूर्व और अन्य देशों में विदेशी परिसर खोलने की संभावनाएं तलाश रहा है। उन्होंने कहा कि जामिया एक परिवार की तरह है। यहां के सभी पूर्व छात्र वर्तमान सत्र के छात्रों की मदद के लिए हमेशा साथ रहते हैं। ऐसे में जामिया दुनिया भर में अपने पूर्व छात्रों के साथ अपनी सीमा को मजबूत करना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें