फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मैकेनिक को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आरके पुरम सेक्टर-12 स्थित होली चाइल्ड स्कूल के सामने बृहस्पतिवार दोपहर को मैकेनिक की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के समय टाटा ग्लोबल मोटर्स में कार्यरत मैकेनिक संजय वर्मा (30) और उसी कंपनी से जुड़े चालक तेज सिंह (55) सड़क किनारे बैठे हुए थे। संजय वर्मा गाजीपुर यूपी के गांव झिझोली के रहने वाले थे। वहीं, उनके साथी सोनीपत हरियाणा के निवासी तेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जनकपुरी निवासी टैक्सी चालक राजन शर्मा (32) को गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें