फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: संपत्ति कर बकाया न देने पर एमसीडी ने दो वाणिज्यिक संपत्तियां सील की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी ने संपत्ति कर बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केशवपुरम जोन में दो वाणिज्यिक संपत्तियों को सील कर दिया। इन संपत्तियों पर करीब 1.33 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति कर बकाया था। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पश्चिम विहार और जीटी करनाल इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित संपत्तियों के खिलाफ की गई है। एमसीडी का कहना है कि संबंधित संपत्ति मालिकों को कई बार नोटिस और अवसर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बकाया संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया। इसके चलते निगम को मजबूरन डीएमसी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करनी पड़ी और दोनों संपत्तियों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें