फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coaching Center Seal: एमसीडी की बड़ी कार्रवाई... बेसमेंट में चल रहे सात कोचिंग सेंटर सील, अब तक 20 पर गिरी गाज

Tue, 30 Jul 2024 01:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एमसीडी ने सोमवार को नियमों का उल्लंघन के मामले में दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट की एक बिल्डिंग, वाजी राम और रवि आईएएस हब की तीन, श्रीराम आईएएस इंस्टीट्यूट की एक और एक अन्य संस्थान की बिल्डिंग को सील कर दिया।
विज्ञापन
दिल्ली में दृष्टि आईएएस सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी ने नियमों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सोमवार को भी अभियान चलाया। एमसीडी ने नियमों के उल्लंघन के मामले में बेसमेंट में चल रहे सात कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है। 

विज्ञापन


इसमें दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट की एक, वाजी राव की तीन, रवि संस्थान की एक, आईएएस हब की एक और श्रीराम आईएएस इंस्टीट्यूट की एक बिल्डिंग को सील कर दिया। इसके अलावा एमसीडी ने शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां 16 बिल्डिंग को चिह्नित किया है। एमसीडी इनके खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करेगी। अब तक 20 कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई हुई है। 

इसके अलावा एमसीडी ने शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां 16 बिल्डिंग को चिह्नित किया है। इसमें से पांच बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर बंद पाए गए। जबकि 11 चल रहे हैं। इसमें दो सेंटर अवैध पाए गए हैं। एमसीडी इनके खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करेगी।

एमसीडी ने आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस को सील कर दिया  था। ये कोचिंग सेंटर राजेंद्र नगर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।
विज्ञापन

60 पुस्तकालयों और 8 संस्थानों को नोटिस
एमसीडी ने दक्षिणी जोन में भवन उपनियमों का उल्लंघन करने पर 60 पुस्तकालयों और आठ कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा सभी जोन में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटर और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए सर्वे शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें