फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी ने स्वच्छता साइक्लोथॉन व वॉकथॉन का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ 2.0 अभियान के तहत सिविल लाइंस के कुदेसिया पार्क में स्वच्छता साइक्लोथॉन व वॉकथॉन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सुबह 7:15 से 8:30 बजे तक आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों, एमसीडी अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और युवा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना व मच्छर जनित रोगों के खिलाफ सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम का नेतृत्व करोल बाग व सिटी एसपी जोन की उपायुक्त स्वेतिका सचान ने किया। उन्होंने एक स्वच्छ और स्वस्थ दिल्ली के निर्माण में जनभागीदारी की महत्ता पर जोर दिया। नागरिकों से नगर निगम के स्वच्छता व मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रयासों में सक्रिय सहयोग की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें