फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Mayor Election: शैली ओबरॉय फिर से मेयर बनीं तो दोहराएंगी इतिहास, जानिए इससे पहले किसके नाम है ये उपलब्धि

Wed, 19 Apr 2023 10:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम में 2007 के चुनाव में भाजपा ने कांंग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की थी। इसके बाद से लगातार 15 साल तक एमसीडी की सत्ता पर भाजपा का कब्जा रहा।
विज्ञापन
शैली ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर शैली ओबरॉय और डिप्टी मेयर आले इकबाल अगर लगातार दूसरी बार मेयर-डिप्टी मेयर चुने जाते हैं तो एमसीडी का 16 साल पुराना इतिहास दोहराएंगे। इससे पहले 2007-2009 तक लगातार दो बार आरती मेहरा मेयर रही हैं। दिव्य जायसवाल भी लगातार दूसरे साल डिप्टी मेयर रहे हैं। इसके पहले भी दिल्ली नगर निगम में करीब सात मौके ऐसे आए जब एक व्यक्ति एक से अधिक बार मेयर-डिप्टी मेयर चुने गए।

विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम में 2007 के चुनाव में भाजपा ने कांंग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की थी। इसके बाद से लगातार 15 साल तक एमसीडी की सत्ता पर भाजपा का कब्जा रहा। पिछले साल दिसंबर में हुए एमसीडी के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को हराकर सत्ता हासिल की। आप की शैली ओबरॉय और आले इकबाल 22 फरवरी को दिल्ली के नए मेयर और डिप्टी मेयर चुने गए। लेकिन इनका पहला कार्यकाल छोटा रहा। 31 मार्च को निगम का वित्त वर्ष समाप्त होने के कारण इन्हें करीब 41 दिन इस पद पर रहने का मौका मिला।

शैली ओबरॉय को मिला 67 दिन का कार्यकाल
डीएमसी एक्ट के मुताबिक अगले मेयर के चुनाव तक मौजूदा मेयर ही कार्यभार संभालते हैं, इसलिए शैली ओबरॉय और आले इकबाल को 26 अप्रैल को होने जा रहे मेयर के चुनाव तक काम करने का मौका मिल गया। इस तरह मेयर शैैली ओबरॉय को कुल 67 दिन काम करने के लिए मिल गए।
विज्ञापन

दिलचस्प होगा मेयर का चुनाव
मेयर शैली ओबरॉय और आले इकबाल के काम काज से प्रभावित होकर उनकी पार्टी ने फिर से इन्हें ही मेयर-डिप्टी मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। निगम में आम पार्टी के बहुमत के लिहाज से इन दोनों की जीत तय मानी जा रही, लेकिन चुनाव होने और नतीजे आने तक इंतजार करना होगा। क्योंकि भाजपा ने शैली ओबरॉय को टक्कर देने के लिए शिखा रॉय को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। वे भी मजबूती से चुनाव लड़ेंगी। इसलिए मेयर का चुनाव इस बार भी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें