फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Coaching Centre Case: कोचिंग हादसे के बाद एक्शन में MCD, राजेंद्र नगर में नालों की सफाई का काम शुरू

Thu, 01 Aug 2024 02:45 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली नगर निगम ने बीते बुधवार को हुई बारिश के बाद आज नालों की सफाई का अभियान चलाया है। अभियान के दौरान पहुंचे अधिकारियों को छात्रों ने गो बैक के नारे लगाकर वापस भेज दिया। 
विज्ञापन
एमसीडी ने चलाया अभियान - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में 27 जुलाई को हुए दर्दनाक हादसे के बाद गुरुवार को एमसीडी ने एक अभियान चलाया है। जिसके तहत नालों की सफाई की जा रही है। गाद निकाली जा रही है। क्योंकि बीते बुधवार को भी यहां पर पानी दो से तीन फीट ऊपर भर गया था। छात्र अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं। नेता और अधिकारी उन लोगों से बात करने आए। लेकिन छात्रों ने उन्हें भी "गो बैक गो बैक" के नारे लगाकर वापस भेजा।

विज्ञापन


फिर डूब गया दिल्ली का राजेंद्र नगर
दो घंटे की बारिश से ओल्ड राजेंद्र नगर इलाका फिर जलमग्न हो गया। तीन छात्रों की मौत के पांच दिन बाद भी हालात जस के तस बने हुए है। तेज बारिश में भी दिल्ली सरकार और एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शनकारी छात्रों की भूख हड़ताल जारी रही। वह हादसे में जान गंवाने वाले अपने साथियों के लिए न्याय की मांग को लेकर बैठे दिखे। इतनी बारिश ने भी उनका हौसला नहीं टूटने दिया।

ओल्ड राजेंद्र नगर के बड़ा बाजार रोड पर स्थित राव कोचिंग संस्थान के सामने प्रदर्शनकारी छात्र प्रशासन की नाकामी को लेकर बातें करते दिखे। घुटने तक भरे पानी में अक्षय अपने साथी मित्र से रोष में बोले कि प्रशासन अपनी लापरवाही को लेकर लीपापोती में लगा हुआ हैं।

इलाके के एक निवासी सुरेंद्र सिंह अपने दोस्त से बात करते हुए बोले कि भाई प्रशासन और एमसीडी विरोध को दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। लेकिन, नालों की सफाई के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फूटा दिल्ली वालों का गुस्सा
समस्या की गंभीरता को समझते हुए दिल्ली के लोगों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट गया। लोग उपराज्यपाल से लेकर दिल्ली और केंद्र सरकार को कोसते दिखे। तन्मय श्रीवास्तव ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार के विकास के मॉडल का यह हाल कुछ घंटों की बारिश से हुआ है। वहीं, नीरज कुमार ने ट्वीट किया कि बुधवार को तो लोग पानी में डुबकी लगाकर या तो फिर तैरकर अपने घर जाएंगे।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें