फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Exit Poll: एग्जिट पोल को AAP ने बताया ईमानदारी का प्रमाण पत्र, भाजपा बोली- जेल जाने को तैयार रहें सिसोदिया

Tue, 06 Dec 2022 05:21 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MCD Exit Poll: दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा, एक्साइज पॉलिसी में दिल्ली सरकार ने व्यापारियों का कमीशन दो फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया और इसके बदले में छह फीसदी का कमीशन खाया। सिसोदिया को शराब घोटाले और टॉयलेट को कक्षाएं बताकर किए घोटाले के लिए जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए...

विज्ञापन
MCD Exit Poll: Arvind Kejriwal with Manish Sisodia and Satyendra Jain - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) का परिणाम सामने आने में अभी एक दिन का समय शेष है, लेकिन एग्जिट पोल परिणामों को लेकर घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अब यह साफ हो गया है कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी। उन्होंने चुनाव परिणामों को जनता के द्वारा दिया गया ईमानदारी का प्रमाण पत्र बताया। वहीं, भाजपा ने सिसोदिया के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की और कहा कि उन्हें शराब घोटाले में किए गए भ्रष्टाचार के कारण जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि विभिन्न चैनलों द्वारा नगर निगम चुनाव के लिए दिखाए जा रहे एग्जिट पोल में भाजपा सौ के आंकड़े के आसपास दिख रही है, तो आम आदमी पार्टी 140 के आसपास दिख रही है। यह ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है। कई बार एग्जिट पोल गलत साबित होते आए हैं। इनमें थोड़ा सा भी अंतर होने पर भाजपा दोबारा से सत्ता में आ सकती है। उन्होंने कहा कि असली चुनाव परिणाम के लिए आम आदमी पार्टी को एक दिन का इंतजार कर लेना।

दुआ ने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो आएं, लेकिन वे किसी के लिए ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि एक्साइज पॉलिसी में दिल्ली सरकार ने व्यापारियों का कमीशन दो फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया और इसके बदले में छह फीसदी का कमीशन खाया। यह इतना साफ भ्रष्टाचार है कि इस मामले में बचाव नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया को शराब घोटाले और टॉयलेट को कक्षाएं बताकर किए घोटाले के लिए जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

सिसोदिया ने क्या कहा

भाजपा नेता की यह प्रतिक्रिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उस बयान के बाद सामने आई, जिसमें उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी जीत मिलती दिख रही है। यह इस बात का सबूत है कि जनता उन्हें ईमानदार समझती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी नेताओं पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को भारतीय जनता पार्टी की चुनाव जीतने की साजिश बताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें