दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार रात प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इसमें 117 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने इस सूची को जारी किया है। 134 प्रत्याशियों की पहली सूची में 60 महिलाओं के नाम शामिल हैं।
इससे पहले शुक्रवार रात आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 134 नामों की घोषणा की गई थी। इस सूची में पार्टी ने वार्ड नंबर दो से दिनेश भारद्वाज, वार्ड नंबर छह बुराड़ी से आशीष त्यागी, वार्ड नंबर आठ से अजय शर्मा, वार्ड नंबर दस से गगन चौधरी समेत अन्य को प्रत्याशी बनाया था।
यहां देखें आप के प्रत्याशियों की दूसरी सूची---