फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election 2022: वोटिंग के दौरान पुलिस के पास आईं 230 पीसीआर कॉल, कहीं से भी नहीं मिली गड़बड़ी की सूचना

Sun, 04 Dec 2022 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस को शनिवार रात 12 बजे से लेकर रविवार शाम पांच बजे तक कुल 230 पीसीआर कॉल मिली थीं। इनमें शराब बांटने, पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने, टेबल आगे लगाने, आईडी नहीं लाने पर मतदान नहीं करने देने और मोबाइल नहीं ले जाने जैसी समस्याएं थीं।
विज्ञापन
रोहिणी मतदान केंद्र पर निरीक्षण करते पुलिस कमीश्नर संजय अरोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। पुलिस को मतदान के दौरान कुल 230 पीसीआर कॉल मिलीं, लेकिन इनमें कोई भी गंभीर नहीं थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली थी। उनके साथ सभी सीनियर पुलिस अधिकारी अपने-अपने जिलों में गश्त करते रहे। पुलिस ने संवेदनशील जगहों व वार्डों में ड्रोन से नजर रखी।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस को शनिवार रात 12 बजे से लेकर रविवार शाम पांच बजे तक कुल 230 पीसीआर कॉल मिली थीं। इनमें शराब बांटने, पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने, टेबल आगे लगाने, आईडी नहीं लाने पर मतदान नहीं करने देने और मोबाइल नहीं ले जाने जैसी समस्याएं थीं। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी जगह से कोई गंभीर कॉल नहीं थी।

विज्ञापन

सभी जगहों पर जांच के बाद सूचनाओं को झूठा करार दिया गया। पुलिस को किसी भी जगह से झगड़ा होने व अवैध हथियार का इस्तेमाल करने आदि को लेकर सूचना नहीं मिली।करीब एक लाख जवान तैनात किए गए थे। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही थी। कई जगह भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। पुलिसकर्मी मतदाताओं को मोबाइल पोलिंग बूथ के अंदर नहीं ले जाने दे रहे थे। हालांकि, सीनियर पुलिस अधिकारियों के आदेश के बाद मतदाताओं को मोबाइल फोन अंदर ले जाने दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें