फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव का पहला अध्याय खत्म, करीब 2500 नामांकन, केंद्रों पर रही भीड़

Mon, 14 Nov 2022 10:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराने का सोमवार अंतिम दिन होने के कारण सभी 68 रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही गहमागहमी होनी शुरू हो गई थी। शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा करने का कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याशी और समर्थक ढोल पर नाचते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी चुनाव का पहला अध्याय सोमवार को समाप्त हो गया। पिछले सोमवार से शुरू हुआ नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला समाप्त हो गया। अंतिम दिन सोमवार को तमाम दलों के उम्मीदवारों समेत ढाई हजार से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, इनमें निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या काफी अधिक है। सभी 68 रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में पूरा दिन भारी भीड़ रही। हालांकि, उम्मीदवारों के समर्थकों को पुलिस ने रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से सौ मीटर पहले ही रोक दिया।

विज्ञापन


एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा कराने का सोमवार अंतिम दिन होने के कारण सभी 68 रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही गहमागहमी होनी शुरू हो गई थी। शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा करने का कार्य जारी रहा। सभी रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के साथ-साथ बड़ी संख्या निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। अधिकतर उम्मीदवारों एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल किए और राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपने परिजनों का विकल्प उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल कराया। दरअसल मुख्य उम्मीदवार का नामांकन पत्र किसी कारणवश रद्द होने पर विकल्प उम्मीदवार को उसके स्थान पर पार्टी का उम्मीदवार माना जाता है।

रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक उम्मीदवार दल बल के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे और उनके नामांकन पत्र जमा करने का सिलसिला शाम पांच बजे तक जारी रहा। रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने सामना होने पर एक-दूसरे को टिकट मिलने की बधाई दी। कुछ उम्मीदवार आपस में गले भी मिले। इस दौरान कई उम्मीदवारों के समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया, मगर पुलिस ने सभी स्थानों पर उम्मीदवारों के समर्थकों को रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से पहले ही रोक दिया। उम्मीदवारों के साथ चार लोगों को जाने की इजाजत दी। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आए अधिकांश उम्मीदवार फूलमालाओं से लदे हुए थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर अधिकतर उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा कराने के लिए घर से निकलने से पहले हवन एवं पूजा पाठ किया। कई उम्मीदवार तो मंदिरों में मत्था टेकने भी पहुंचे। बहुत से उम्मीदवारों ने रास्ते में मिले मंदिरों के समक्ष सिर झुककर आशीर्वाद लिया। भाजपा, आप व कांग्रेस के कई उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों पर पहुंचे। इस दौरान इन नेताओं ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत का दावा करने के साथ-साथ अपने दल सरकार बनने का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें