फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चला बुलडोजर: जहांगीरपुरी में एमसीडी ने दो इमारतों को गिराया, अनधिकृत तरीके से किया गया था निर्माण

Mon, 09 Oct 2023 10:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजाद चौक गोल चक्कर के पास शाह आलम बंद रोड पर स्थित इन इमारतों को जेसीबी की सहायता से पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
जहांगीरपुरी में गिराई गईं दो इमारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अनधिकृत तरीके से बनाई गई दो इमारतों पर सोमवार को निगम ने बुलडोजर चलाया। सिविल लाइन क्षेत्र भवन विभाग की ओर से इन संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन

आजाद चौक गोल चक्कर के पास शाह आलम बंद रोड पर स्थित इन इमारतों को जेसीबी की सहायता से पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। देर शाम निगम की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इन संपत्तियों को 1600 वर्ग गज क्षेत्रफल में अनधिकृत तरीके से बनाया गया था। 
विज्ञापन

एमसीडी ने इन संपत्तियों के खिलाफ न्यायालय में अपील की थी। न्यायालय के निर्णय के बाद सोमवार को निगम ने इनके खिलाफ विध्वंस कार्रवाई की गई। सालों से इन इमारतों का उपयोग दुकान और गोदाम के रूप में किया जा रहा था, जबकि इनका निर्माण निगम के भवन योजना रिकॉर्ड में दर्ज नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें