फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हुई घटना

Tue, 06 Feb 2024 01:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईपी एस्टेट थाना पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य दिल्ली स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की शिनाख्त पूजा (23) के रूप में हुई है। आईपी एस्टेट थाना पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी पड़ताल शुरू कर दी है। परिजनों व मृतका के सहपाठियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


पूजा परिवार के साथ द्वारका सेक्टर-9 में रहती थी। इसके परिवार में पिता छुट्टन लाल मीना, मां और एक छोटा भाई है। पिता एमटीएनएल से रिटायर हैं। पूजा दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। उसका अंतिम वर्ष चल रहा था। पढ़ाई की वजह से उसने कॉलेज में हाॅस्टल लिया हुआ था। पिछले कुछ दिनों से वह अपने घर पर परिवार के साथ थी। रविवार शाम को वह हॉस्टल पहुंची। शाम को उसने अपने सहपाठियों के साथ खाना खाया। उस समय वह सामान्य थी और साथियों से हंसी मजाक भी कर रही थी। रात 12.30 बजे वह हॉस्टल के अपने रूम नंबर-105 में चली गई।

सुबह उसने क्लास के समय दरवाजा नहीं खोला। सहपाठियों को लगा कि वह सो रही है। दोपहर तक भी जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा खटखटाया गया। कोई रिस्पोंस न मिलने पर छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन को मामले की सूचना दी। दोपहर 1.30 बजे पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़ गया। अंदर पंखे पर नायलॉन की रस्सी से पूजा ने फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने परिवार को मामले की सूचना दी। बाद में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने शव को परिवार के हवाले कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि छात्रा पढ़ने में ठीक थी। इसके अलावा किसी से कोई उसका झगड़ा या विवाद भी नहीं हुआ था। ऐसे में क्या हुआ कि पूजा ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें