फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हिंदूराव अस्पताल के एमएस को मेयर शैली ओबरॉय ने किया सस्पेंड, कहा- लगातार मिल रहीं थीं मरीजों की शिकायत

Tue, 05 Dec 2023 02:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने कहा कि हिंदू राव अस्पताल से लगातार मरीजों की शिकायतें मिल रही थीं। इनकी सत्यता के परीक्षण के लिए औचक निरीक्षण किया गया। दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली की मेयर डॉ. शैली ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने सोमवार देर रात हिंदू राव अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता मिलने पर उन्होंने अस्पताल के एमएस को सस्पेंड कर दिया। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


मेयर के औचक निरीक्षण में तमाम कमियां सामने आयीं। इनमें वित्तीय अनियमितताएं और ढांचागत कमियां सामने निकल कर आयीं। मेयर के निरीक्षण के दौरान अंधेरे कोने और गलियारे, बुनियादी स्वच्छता की कमी, कूड़े के ढेर और गंदे शौचालय मिले। शौचालय के अंदर लाइट तक नहीं थी। मेयर ने मौके पर ही हिंदू राव अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को निलंबित कर दिया।

उन्होंने कहा कि हिंदू राव अस्पताल से लगातार मरीजों की शिकायतें मिल रही थीं। इनकी सत्यता के परीक्षण के लिए औचक निरीक्षण किया गया। अब निगम के अन्य अस्पतालों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि वहां भी अनियमितताएं मिलीं तो संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना दिल्ली सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें