फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mausam Ki Jankari: दिल्ली-NCR में शनिवार रात से गिरेगा पारा, 25 से 27 जून तक तेज बारिश का यलो अलर्ट

Sat, 24 Jun 2023 01:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में अभी हल्की बारिश की गतिविधियां हो रही है। इस कारण से उमस लोगों को परेशान कर रही है। तापमान अभी सामान्य से एक डिग्री नीचे ही चल रहा है। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में उमस के साथ गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार रात से शुरू होने वाली बारिश की गतिविधियां थोड़ी राहत देंगी। रविवार से मौसम करवट लेगा और तापमान में गिरावट होनी शुरू होगी। सप्ताह के अंत तक तापमान 34-35 डिग्री के बीच ही रहेगा। वहीं, शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में अभी हल्की बारिश की गतिविधियां हो रही है। इस कारण से उमस लोगों को परेशान कर रही है। तापमान अभी सामान्य से एक डिग्री नीचे ही चल रहा है। अब शुक्रवार रात से गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पहले ही 25 से 27 जून तक तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इससे तापमान में गिरावट होनी शुरु होगी।
विज्ञापन

37.7 डिग्री रहा अधिकतम तापमान
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह से बादलों व धूप की लुकाछिपी जारी रही। बादलों की वजह से धूप भी हल्की ही रही। लेकिन उमस परेशान करती रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स व नजफगढ़ में सबसे अधिक 38.8 और जाफरपुर इलाके में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ज्यादातर इलाकों में तापमान 37-38 डिग्री के बीच ही दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें