फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mausam Ki Jankari: दिल्ली-NCR में अभी जारी रहेगा बूंदाबांदी का दौर, पर उमस कर रही परेशान; आज बढ़ सकता है पारा

Mon, 03 Jul 2023 02:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की आशंका है। शाम को गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सोमवार को भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, आठ जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का अंदेशा है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक गाजियाबाद में एक एमएम, दिल्ली विश्वविद्यालय में 0.5 एमएम, पूसा, स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में 0.5 एमएम और मयूर विहार में 1.5 एमएम बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन

विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की आशंका है। शाम को गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आठ जुलाई तक ज्यादा उलटफेर नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें