शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 27.2 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37 डिग्री रहा था। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को औसतन अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई।
शनिवार को नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 38, लोदी रोड में 37.6, पालम में 37.2, व आया नगर में तापमान 37 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने रविवार को भी तेज सतही हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।
दिन के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। तीन से छह सितंबर तक आसमान साफ रहेगा, जबकि सात से नौ सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।