फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mausam Ki Jankari: दिल्ली समेत पांच राज्यों में अगले चार दिन बरसेंगे बदरा, घटेगा तापमान बढ़ेगी परेशान

Wed, 19 Jul 2023 06:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में चार दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले चार दिन बारिश की संभावना जताई है। बारिश हल्की से मध्यम स्तर की होगी। इसके साथ ही चार और राज्यों मे कुछ दिन बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, उतराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में चार दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, 19 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। 20 व 21 जुलाई को बारिश हल्की रहेगी, उसके बाद 22 व 23 जुलाई को मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। 24 जुलाई से बारिश का दौर हल्का पड़ेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी दिल्ली में दोपहर के समय कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे सुबह से हो रही उमस से थोड़ी राहत मिली। एक बजे के आसपास आसमान में काली घटा छा गई और कुछ देर बाद ही बारिश होने लगी। शाम साढ़े पांच बजे तक औसतन 000.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिज में सर्वाधिक 21.0 मिमी, पीतमपुरा में 11.0, मुंगेशपुर में 4.0, लोदी रोड में 3.9, पालम में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें